छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

चांपा में नशीली सिरप की तस्करी का भंडाफोड़:130 बोतल सिरप के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा : पुलिस ने अवैध नशीली दवाओं की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई की है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने भोजपुर निवासी शहबाज अली के घर से 130 शीशी सिरप जब्त की है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि शहबाज अली अपने घर में अवैध रूप से नशीली सिरप रख कर बेच रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। आरोपी को पुलिस देख भागने की कोशिश करते हुए पकड़ा गया।

See also  शादी समारोह से लौट रहीं दो आदिवासी बच्चियों से सामूहिक दुष्कर्म, 3 नामजद आरोपियों सहित अन्य के खिलाफ दर्ज मामला

घर की तलाशी में नशीली सिरप बरामद

घर की तलाशी में पुलिस को एक बोरी में 100 मिलीलीटर की 130 शीशियां नशीली सिरप मिली। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल फोन भी जब्त किया है।

चांपा थाना पुलिस ने आरोपी शहबाज अली के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

See also  CG Board 10th – 12th Toppers 2026 List : 12वीं में जिज्ञासु वर्मा और 10वीं में संध्या नायक, परीरानी और अंशुल शर्मा समेत 3 ने किया टॉप, देखें सभी TOPPERS की लिस्ट

Related Articles

Leave a Reply