देश

नाव पलटने से एक ही परिवार के 11 लोग डूबे, 3 की मौत, 8 लापता

अमरावती

महाराष्ट्र के अमरावती जिले में वर्धा नदी में नाव पलटने से 11 लोग डूब गए हैंं। सभी लोग एक ही परिवार के हैं। इसमें से 3 लोगों के शव बरामद हुए हैं। 8 अभी लापता हैं। पुलिस बचाव कार्य में लगी है। पुलिस ने बताया कि मृतकों मे एक बच्ची शामिल है। हादसा हतराना गांव में सुबह करीब 10.30 बजे हुआ। पुलिस के मुताबिक, यह परिवार नदी किनारे धार्मिक अनुष्ठान करने के बाद नाव से वापस जा रहे थे। नाव 11 लोगों का वजन नहीं उठा पाई और पलट गई। बता दें कि पिछले हफ्ते असम में नाव हादसा हुआ था। वहां जोरहाट में दो नाव आपस में टकरा गई थीं, इससे एक नाव पलट गई और उसपर मौजूद 80 से ज्यादा लोग डूब गए थे। ज्यादातर लोगों को बचा लिया गया था, या फिर वे खुद किसी तरह तैरकर किनारे तक आ गए थे। हादसे में एक महिला की मौत हुई थी।

See also  माता-पिता की अनदेखी करने वाले कर्मचारियों की सैलरी 15 प्रतिशत कटेगी, तेलंगाना विधानसभा ने बिल को दी मंजूरी

Related Articles

Leave a Reply