रायपुर

सीएम केजरीवाल और भगवंत मान का छत्तीसगढ़ दौरा आज से; बिलासपुर, कवर्धा में लेंगे चुनावी सभा

रायपुर

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम सरदार भगवंत मान शुक्रवार से दो दिनी छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। शुक्रवार को दोनों मुख्यमंत्री अकलतरा में पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में रोड शो करेंगे। 4 नवंबर यानी शनिवार को भी अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान मस्तूरी और कवर्धा में रोड शो करेंगे।

See also  रायपुर में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : गांजा तस्कर रवि साहू की 7.66 करोड़ की संपत्ति सीज, आरोपी के खिलाफ दर्ज हैं 55 मामले

शुक्रवार को दोपहर 1.30 बजे अरविंद केजरीवाल और सरदार भगवंत मान रायपुर पहुंचेंगे और फिर रायपुर से अकलतरा के लिए रवाना होंगे। रोड शो में आप के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री और राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक भी शामिल होंगे। अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान के रोड शो को लेकर आप के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने कहा कि ये छत्तीसगढ़ की जनता अब बदलाव चाहती है। पूरा छत्तीसगढ़ दोनों मुख्यमंत्रियों के स्वागत के लिए तैयार है। प्रदेश की जनता अपने चहेते मुख्यमंत्रियों के रोड शो को ऐतिहासिक बनाने वाली है।

See also  रायपुर में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : गांजा तस्कर रवि साहू की 7.66 करोड़ की संपत्ति सीज, आरोपी के खिलाफ दर्ज हैं 55 मामले

कोमल हुपेंडी ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों ने जनता के साथ हमेशा धोखा किया लेकिन अब जनता के पास आम आदमी पार्टी के तौर पर मजबूत विकल्प है और जनता हमें आशीर्वाद देने जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply