छत्तीसगढ़

फर्जी पुलिस बनकर युवती से ठगी, पोर्न वीडियो देखने का आरोप लगाया, 9500 रुपए लिए

गौरेला में साइबर ठगी का एक नया मामला सामने आया है। एक युवती को फर्जी पुलिस अधिकारी ने फोन कर पोर्न वीडियो देखने का आरोप लगाया। धमकी देकर उससे 9500 रुपए की ठगी की।

आरोपी ने युवती से करीब आठ बैंक खाते भी खुलवाए। इन खातों में बड़ी मात्रा में लेनदेन किए गए। जब युवती को ठगी का एहसास हुआ, तो उसने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई।

See also  10वीं और 12वीं बोर्ड के टॉपर्स के लिए खुशखबरी, 10 मई को दिखाया जाएगा IPL मैच, DPI ने जारी किया निर्देश

म्यूल अकाउंट से जुड़ा मामला

पुलिस ने गौरेला थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बीएनएस एक्ट की धारा 308(2), 314, 316(2), 317(2), 317(4), 318(4) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस को शक है कि यह मामला म्यूल अकाउंट से जुड़ा हो सकता है।

Related Articles

Leave a Reply