छत्तीसगढ़

जशपुर में चोर बेखौफ, पत्थलगांव बैंक में सेंधमारी कोशिश, असफल होने पर लगाई आग

जशपुर

भारतीय स्टेट बैंक शाखा पत्थलगांव में बीती रात अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने दीवार तोड़कर रुपये चोरी करने का प्रयास किया. कैश काउंटर में ताला तोड़ने में असफल होने पर चोरों ने बैंक में रखे दस्तावेजों को आग लगा दी और फरार हो गए. पुलिस की गश्ती टीम ने बैंक से धुंआ निकलता देखकर फायर ब्रिग्रेड को सूचना दी. दमकल दल के पहुंचने के बाद आग पर काबू पाया गया. घटना बीती देर रात की बताई जा रही है. पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है.

बदमाशों ने बैंक में सेंधमारी की कोशिश: अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप ने बताया, “आज तड़के पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी को बैंक के अंदर से आग की लपटें और धुआं दिखाई दिया. उसके बाद तत्काल दमकल वाहन बुलाया गया और उनकी मदद से आग पर काबू पाया गया. यहां बदमाशों ने सेंधमारी की घटना को अंजाम दिया है. लेकिन नगद रकम ले जाने में चोर नाकाम रहे हैं. पुलिस ने बैंक अधिकारियों के साथ जांच शुरू कर दी है. जिसमे चौकीदार की अनुपस्थिति की बात सामने आई है.”

See also  छत्तीसगढ़ में अब हायर सेकेंडरी के साथ बच्चेे आईटीआई के कोर्स भी पढ़ सकेंगे, सीएम ने किया शुभारंभ

पुलिस ने शुरु की जांच पड़ताल: बैंक की दीवार में सेंधमारी और आगजनी की घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. मौके पर फोरेंसिक टीम और डॉग स्कवायड की टीम को बुलाया गया है. साथ ही सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है. फुटेज में एक संदिग्ध दिखाई दे रहा है, उसकी भी पहचान की जा रही है. पुलिस दावा कर रही है कि चोर के चेहरे सीसीटीवी में कैद होने से पहचान कर उन्हे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

फिलहाल, बैंक स्टाफ के साथ मिलकर मामले की जांच की जा रही है. इस घटना में बैंक को कितना नुकसान हुआ है, इसे लेकर अभी कुछ भी जानकारी सामने नहीं आई है. इस बैंक में पहले भी सेंधमारी कर लाखों रुपए चोरी होने की घटना हो चुकी है.

See also  जांजगीर चाम्पा : पुलिस विभाग में अब तक का सबसे बड़ा तबादला , 100 पुलिसकर्मियों के बदले प्रभार

Related Articles

Leave a Reply