विदेश

इंडोनेशिया में आया भीषण भूकंप, 46 की मौत, 300 से ज्यादा लोग घायल

इंडोनेशिया : इंडोनेशिया के मुख्य द्वीप जावा में भीषण भूंकप आया है। इस भूकंप की वजह से 46 लोगों की मौत की खबर है और 300 से ज्यादा लोग घायल हैं। स्थानीय अधिकारी का हवाला देते हुए एएफपी ने ये जानकारी दी है। रिक्टर पैमाने पर इस भूकंप की तीव्रता 5.4 मापी गई है। ये भूकंप इतना तेज था कि शहर की बड़ी-बड़ी इमारतें हिल गईं और लोग अपने घर और ऑफिसों से बाहर की तरफ भागने लगे। इससे पहले शुक्रवार को भी इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में भूकंप आया था। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 6.6 मापी गई थी। इसकी गहराई 20 किमी जमीन के अंदर थी।

इंडोनेशिया की लोकल मीडिया के मुताबिक, भूकंप से चिआनजूर में कई इमारतें और उनकी छतों को नुकसान पहुंचा है। यहां के मौसम विभाग का कहना है कि नागरिक सावधानी रखें क्योंकि इस इलाके में भूकंप के और झटके भी महसूस किए जा सकते हैं। इसलिए लोग इमारतों से दूर रहें। कहा ये भी जा रहा है कि इस भूकंप की वजह से मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि कई लोग मलबे में दबे हो सकते हैं और कई लोगों को फ्रैक्चर हुआ है।

See also  जांजगीर: दर्दनाक सड़क हादसा....बाइक सवार का सर हुआ धड़ से अलग

दुनिया में हर साल आते हैं करीब 20 हजार भूकंप
बता दें कि हर साल दुनिया में करीब 20 हजार भूकंप आते हैं। लेकिन उनकी तीव्रता इतनी ज्यादा नहीं होती कि भारी नुकसान हो। नेशनल अर्थक्वेक इंफोर्मेशन सेंटर इन भूकंप को रिकॉर्ड करता है। जानकारी के मुताबिक, 20 हजार में से केवल 100 भूकंप ऐसे होते हैं जिनसे नुकसान होता है। अब तक के इतिहास में सबसे ज्यादा देर तक रहने वाला भूकंप हिंद महासागर में 2004 में आया था। ये भूकंप 10 मिनट तक महसूस किया गया था।

Related Articles

Leave a Reply