छत्तीसगढ़बिलासपुर

बिलासपुर: सराफा व्यापारी से फिर 25 लाख की लूट, ज्वेलरी से भरे 3 बैग छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश

बिलासपुर। सीपत क्षेत्र में मंगलवार की शाम फिर बड़ी लूट की घटना हुई। जानकारी के अनुसार, शहर के रमेश ज्वेलर्स में करीब 25 लाख रुपए के सोने और चांदी के आभूषण लूट लिए गए। घटना तब हुई जब दुकान का शटर गिर रहा था।

शटर गिराते समय 3 बाइक सवार बदमाशों ने दुकान मालिक से 3 झोले छीन लिए और तेजी से फरार हो गए। लूट में करीब 60 ग्राम सोना और 8 किलो चांदी शामिल था। घटना कुछ ही सेकंड में पूरी हो गई, जिससे वहां मौजूद लोग और व्यापारी सकते में आ गए।

See also  Petrol-Diesel पर लगाई लिमिट! अब एक व्यक्ति को मिलेगा 50 लीटर फ्यूल; CG में पेट्रोल पंप मालिकों को दिए निर्देश

घटना सीपत थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। इलाके में नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश की जा रही है। पुलिस CCTV फुटेज और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। बता दें कि 3 दिन पहले ही बदमाश सराफा व्यापारी से 3.35 करोड़ का सोना-कैश लूटकर भागे थे।

See also  PM मोदी के अपील के बाद एसपी-एएसपी साइकिल से पहुंचे दफ्तर, ऊर्जा बचत और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Related Articles

Leave a Reply