Uncategorized

पुणे में जलमग्न सड़क में करंट फैलने से तीन लोगों की मौत, भूस्खलन से गई एक की जान

पुणे। महाराष्ट्र के कई शहरों में भारी बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त हो रखा है। मुंबई से लेकर पुणे तक लगातार हो रही बारिश ने कहर बरपाया है। बारिश के चलते पुणे में चार लोगों की मौत हो गई। पुणे के निचले इलाकों में कई घर और आवासीय सोसाइटियां जलमग्न हो गईं है, जिसके बाद लोगों को निकालने का काम चल रहा है।

करंट लगने से तीन की मौत

अधिकारियों ने बताया कि पुणे में बारिश से जुड़ी घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई। शहर के डेक्कन इलाके में भारी बारिश के कारण अंडे बेचने वाले ने अपने ठेले को जब हटाने की कोशिश की तो उसे बिजली का झटका लगा और इसी दौरान तीन लोगों की मौत हो गई।

जबकि, मुलशी तहसील के तहमिनी घाट खंड में भूस्खलन में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। 

See also  Mafia Casino: Quick‑Hit Thrills für den modernen Spieler

Related Articles

Leave a Reply