छत्तीसगढ़

रायपुर समेत कई जिलों में बूंदाबांदी, गरज चमक के साथ अंधड़ के आसार; ठंडी हवाओं से गिरा पारा

रायपुर

राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में आज सुबह से बादल छाए हुए हैं। साथ ही बूंदाबांद हो रही है। अधिकतम तापमान में भी काफी गिरावट दर्ज की गई है। इसके वजह से एक सप्ताह से लगभग गर्मी गायब हो गई है। आगामी कुछ दिनों तक मौसम ऐसे ही बने रहने की संभावना है। इससे पारा और गिर सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 14 घंटे में अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस गिरावट होने की संभावना है। इसके बाद अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि छत्तीसगढ़ में समुद्र तल से नमी हवाओं का आगमन जारी है। इसके प्रभाव से प्रदेश में ठंडी हवाएं चल रही है। साथ ही बादल छाए हुए हैं और कई जगहों पर गरज चमक के साथ बारिश हो रही है।

See also  खोखरा धान खरीदी केंद्र के गेट पर किसानों का धरना, सत्यापन के बाद भी नहीं हो रही खरीदी का आरोप

राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में आज शुक्रवार को बूंदाबांदी हो रही है। साथ ही एक दो जगहों पर गरज चमक के साथ वज्रपात और अंधड़ चलने की संभावना है। मौसम एक्सपर्ट के अनुसार, दो दिन बाद प्रदेश में कई इलाकों में गरज चमक के साथ हल्की बारिश और अंधड़ चलने की संभावना है। बीते गुरुवार को प्रदेश के कई इलाकों में गरज चमक के साथ बौछारें पड़ी है।

See also  बलौदा में इलेक्ट्रॉनिक दुकान में भीषण आग, हादसे में 20 वर्षीय युवक की मौत

इस बीच प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बलरामपुर में 34.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान नारायणपुर में 18.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। साथ ही राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो कि न्यूनतम तापमान से महज 5 डिग्री ही ज्यादा है। बीते दिनों की तुलना में अधिकतम तापमान 10 से 16 डिग्री तक गिरा हुआ है।

See also  खरसिया के मंगल कार्बन टायर फैक्ट्री में ब्लास्ट: गैस टैंक फटने से एक बच्ची समेत 8 मजदूर झुलसे, मचा हड़कंप

Related Articles

Leave a Reply