छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

सक्ती में बाबू के रिश्वत लेने का विडियो वायरल: सीईओ ने किया निलंबन की कारवाई

सक्ती

जिले के जनपद पंचायत जैजैपुर में पदस्थ बाबू वेंकटेश्वर वर्मा का चेक जारी करने के एवज में रिश्वत लेने का वीडियो सामने आया है। कर्मचारी पिछले बार भी कम पैसा देने की बात करते हुए जेब में पैसा अंदर करता हुआ वीडियो में कैद हुआ है। वीडियो वायरल होते ही जैजैपुर जनपद ने संज्ञान लेते हुए निलंबित की करवाई की है।

See also  बस्तर में बिक रही दुनिया की सबसे महंगी सब्जी : प्रकृति का उपहार है बोरा, तीन हजार रुपये किलो है कीमत

जानकारी के अनुसार जैजैपुर जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम बर्रा में विधायक निधि से 2 लाख रुपए से सीसी रोड का निर्माण कराया गया था। जिसमे चेक जारी करने को लेकर जनपद पंचायत में पदस्थ बाबू वेंकटेश्वर वर्मा के द्वारा पैसे की मांग की थी।

500-500 रुपए के 4 नोट टेबल पर रखे

See also  रीलबाजी पड़ी महंगी : सुसाइड का नाटक करते हुए वीडियो बनाते समय फिसला पैर, नवविवाहिता की गई जान

वीडियो में सरपंच के द्वारा 500- 500 रुपए के 4 नोट टेबल में रखे दिख रहे हैं। वहीं पहले भी कम पैसा दिए जाने की बात जनपद पंचायत में पदस्थ बाबू सरपंच से कह रहा है। जिसके बाद बाबू ने टेबल में रखे पैसे को अपने जेब में डालता नजर आ रहा है।

See also  भूपेश बघेल को झटका : हाईकोर्ट का चुनाव याचिका रद्द करने से इनकार, अब मेरिट पर होगी सुनवाई

Related Articles

Leave a Reply