छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

सोशल मीडिया पर दोस्ती, फिर वीडियो कॉल कर युवती का बनाया अश्लील VIDEO, आरोपी महाराष्ट्र से गिरफ्तार

जांजगीर चांपा। सोशल मीडिया पर दोस्ती, फिर वीडियो कॉल कर युवती का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है। पूरा मामला अकलतरा थाना क्षेत्र का है।

आरोपी आयुष मौर्य उर्फ शिवम महाराष्ट्र के ओरिल दिहवा गांव का रहने वाला है। वह सोशल मीडिया के जरिए युवती से दोस्ती कर वीडियो कॉल पर बात करता था। इस दौरान उसने युवती का अश्लील वीडियो बना लिया था। युवक पीड़िता के परिजनों को अश्लील वीडियो, फोटो भेजने और वायरल करने की धमकी देता था। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 509(ख)ipc और 12 पाक्सो एक्ट के तहत की कार्रवाई की है।

See also  अधेड़ ने मवेशी के साथ किया अनैतिक कृत्य, आरोपी गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply