बिलासपुर

इंडिया अलायन्स मतलब परिवार बचाओ पार्टियां’, जेपी नड्डा का कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर बड़ा हमला

बिलासपुर

लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर छत्तीसगढ़ की हलचलें तेज हो गई हैं। वहीं दिग्गजों का लगातार प्रदेश दौरा जारी है। इसी कड़ी में आज बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र में BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा लोरमी पहुंचे। यहां बिलासपुर लोकसभा प्रत्याशी तोखन साहू के पक्ष में वोट करने की अपील किए। इसके साथ ही चुनावी सभा को संबोधित किए। वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ प्रदेश के डिप्टी सीएम अरुण साव भी मौजूद रहे।

लोरमी के चुनावी सभा में बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपने उद्बोधन में कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस और सहयोगी दलों के नेता बोलते हैं सनातन डेंगू है, HIV है। राहुल, सोनिया प्रियंका कुछ बोलते नहीं हैं। मुंह को बंद कर लेते हैं। इनको देश विरोधी ताकतों को समर्थन देने में मजा आता है। पुलवामा में जवान शहीद होते हैं कांग्रेस सबूत मांगती है। कांग्रेस राम, सनातन और देश विरोधी लोगों के साथ प्रेम करने वाली पार्टी है।

इंडिया अलायन्स मतलब परिवार बचाओ पार्टियां। भ्रष्टाचारियों को बचाने वाली पार्टियां हैं। कांग्रेस ने कोयला, चावल, 2जी, पनडुब्बी, अगस्टा सब में घोटाला किया। कांग्रेस ने घोटालों में आकाश, धरती, पानी कुछ नहीं छोड़ा। कांग्रेस और इंडी गठबंधन के आधे से ज्यादा नेता जेल और बेल में हैं।

Related Articles

Leave a Reply