देश

अरे भाई, ऐसा न करो बच्‍चे और पैनिक हो जाएंगे… बम की धमकी पर नोएडा में गार्डों से भिड़ गए पैरेंट्स

नोएडा: दिल्‍ली

नोएडा और गाजियाबाद के करीब 80 स्‍कूलों के लिए बुधवार की सुबह दहशत भरी रही। इन स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल आया। इसके बाद अफरातफरी का माहौल बन गया। एक तरफ जहां बम स्‍क्‍वॉड की टीम स्‍कूलों का चप्‍पा-चप्‍पा खंगालने में जुट गई, वहीं दहशत में आए लोग अपने बच्‍चों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए स्‍कूल के सुरक्षाकर्मियों से भिड़ गए। ग्रेटर नोएडा के बिसरख इलाके में मौजूद पेसिफिक वर्ल्ड स्कूल में पैरेंट्स ने जमकर हंगामा किया। ये लोग जबरदस्‍ती स्‍कूल में घुसने की कोशिश कर रहे थे। सुरक्षाकर्मियों ने बल का प्रयोग कर उन्‍हें बाहर निकाला। बात इतनी ज्‍यादा बढ़ गई कि मौके पर पहुंची पुलिस को हस्‍तक्षेप करना पड़ा।

See also  बैंकॉक: स्कूल बस में लगी आग, छात्रों सहित 25 लोगों की जलकर मौत

सोशल मीडिया पर अभिभावकों और स्‍कूल प्रबंधन के बीच हंगामे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि कैसे बम की धमकी की खबर सुनकर लोग घबराए हुए हैं। वे किसी भी कीमत पर स्‍कूल के अंदर घुसकर अपने बच्‍चों को बाहर निकालना चाहते हैं। इस दौरान स्‍कूल प्रंबधन से जुड़ा एक शख्‍स कहता नजर आ रहा है- ‘अरे भाई ऐसा न करो। इससे बच्‍चे और पैनिक हो जाएंगे।’ पर उसकी बात कोई सुन ही नहीं रहा था।

सुरक्षाकर्मियों ने बल प्रयोग किया
कई अभिभावक सुरक्षागार्डों को धकेलते हुए स्‍कूल के अंदर तक पहुंच गए। धक्‍कामुक्‍की में कई लोग फंस गए। सुरक्षाकर्मियों और स्‍कूल प्रबंधन ने लोगों ने जबरन धकेल कर सभी अभिभावकों को गेट से बाहर निकाला। बाद में पुलिस आई और उसने किसी तरह लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। पुलिस ने बताया है कि ये धमकी झूठी दी गई है। किसी को घबराने की जरूरत नहीं है। सभी स्‍कूलों की जांच कर ली गई है। कहीं कुछ भी बरामद नहीं हुआ है। स्‍कूलों के बच्‍चों को वापस घर भेज दिया गया है।

See also  अब नितिन गडकरी बोले, प्रधानमंत्री बनने के कई प्रस्ताव मिल चुके हैं

Related Articles

Leave a Reply