छत्तीसगढ़

अमित शाह के दौरे से पहले नक्सलियों की कायराना करतूत, आत्मसमर्पित माओवादी समेत 2 को उतारा मौत के घाट

बीजापुर. छत्तीसगढ़ में आज केंद्रीय मंत्री अमित शाह दौरे पर आ रहे हैं. इससे पहले बीजापुर में नक्सलियोंं ने कायराना करतूत को अंजाम दिया है. नक्सलियों ने आत्मसमर्पित नक्सली और एक ग्रामीण की बेरहमी से हत्या कर दी. घटना के बाद से इलाके में दहशत फैल गई है. मामला पामेड़ थाना अंतर्गत यमपुर सैंड्रा बोर गांव का है.

जानकारी के मुताबिक, यमपुर सैंड्रा बोर गांव में नक्सलियों ने बीती रात घटना को अंजाम दिया. पूर्व माओवादी वेको देवा व ग्रामीण समैया को मुखबिरी के शक में मौत के घाट उतार दिया.

इस मामले में बीजापुर एसपी डॉक्टर जितेंद्र यादव ने बताया कि ऐसी घटना की जानकारी उनको मिली है. हालांकि पुष्टि के लिए तस्दीक से कारवाई की जा रही है.

See also  वाटरफॉल में डूबा CISF जवान, तलाश जारी, महाशिवरात्रि के अवसर पर गया था घूमने

Related Articles

Leave a Reply