कोरबा

मवेशी को बचाने के चक्कर में पूर्व विधायक की कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, बाल-बाल बचे

कोरबा

पाली तानाखार के पूर्व विधायक मोहितराम केरकेट्टा हादसे का शिकार हो गए. सड़क हादसे में पूर्व विधायक बाल-बाल बचे. सड़क पर अचानक मवेशी आ जाने से उनकी कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई. घटना में मोहितराम केरकेट्टा को आंशिक चोटें आई है.

मिली जानकारी के अनुसार, पूर्व विधायक मोहितराम केरकेट्टा की कार कटघोरा बायपास मार्ग पर अनियंत्रित होकर लखनपुर के पास सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई. घटना के समय पूर्व विधायक केरकेट्टा गाड़ी में सवार थे. घटना में पूर्व विधायक को मामूली चोटें आई है. घटना के बाद केरकेट्टा दूसरी गाड़ी से अपने गृहग्राम पोलमी के लिए रवाना हुए. बताया जा रहा है कि मोहितराम केरकेट्टा अपनी गाड़ी में बैठकर कोरबा से कटघोरा के रास्ते पाली की ओर जा रहे थे. तभी लखनपुर के पास सड़क पर अचानक मवेशी आ गया और यह हादसा हुआ.

See also  रेंट एग्रीमेंट पर कम लगेगी स्‍टांप फीस, सीएम ने दिए निर्देश

Related Articles

Leave a Reply