रायगढ़

2 ग्रामीणों की मौत, मालगाड़ी की चपेट में आने से गई जान

रायगढ़

जिले में मालगाड़ी की चपेट में आने से 2 ग्रामीणों की मौत हो गई। ये हादसा एनटीपीसी के रेलवे ट्रैक पर घरघोड़ा के समीप कंचनपुर में हुआ है। वही बताया जा रहा है की दोनो मृतक धरमजयगढ़ के पंडरीपानी अम्बिकापुर के रहने वाले है। मिली सूचना के मुताबिक. दोनों युवक रेलवे लाइन में समान सुरक्षा को लेकर रात में ट्रैक पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मालगाड़ी की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई।. घरघोड़ा पुलिस मामले की जांच कर रही है। गौरतलब है कि घरघोड़ा के तिलाईपली कोल माइंस से पुसौर लारा एनटीपीसी पावर प्लांट तक कोयला परिवहन के लिए कंपनी में निजी रेलवे लाइन बिछाई गई है। हाल ही में इस रेलवे ट्रैक पर परिवहन का काम शुरू किया गया है।

See also  विभाष ने बढाया रायगढ का मान, बेहतर कार्य के लिये दिल्ली में उद्योग मंत्री के हाथों मिला प्राइड ऑफ सेंट्रल इंडिया अवार्ड

Related Articles

Leave a Reply