कोरबाछत्तीसगढ़

आत्महत्या करने रेलवे स्टेशन के खंभे में चढ़कर युवक ओएचई तार पर कूदा, मौके पर हुई मौत…

कोरबा। कोरबा में आत्महत्या करने का अजीबो-गरीब मामला सामने आया है, जिसमें युवक ने रेलवे स्टेशन में 22 फीट खम्भे में चढ़कर ओएचई तार पर कूद कर अपनी जान दे दी. युवक की घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हुई. वहीं तार पर कूदने के बाद शॉर्ट सर्किट होने से हड़कंप मच गया.

कोरबा रेलवे स्टेशन के दो नम्बर प्लेटफार्म पर युवक के आत्महत्या करने के बाद यात्रियों की भीड़ लग गई. वहीं घटना की सूचना चांपा जीपीएफ को सूचना दी गई.

घटना के कई घंटे के बाद चांपा जीआरपी मौके पर पहुंचकर युवक की पहचान कार्रवाई शुरू की. इसके पहले भी कई बार ऐसा घटना सामने आई है, जिसमें जांच के लिए 35 किलोमीटर दूर चांपा से जीआरपी को कोरबा आना पड़ता है.

See also  रायपुर में 52 लाख की चांदी की सिल्ली पकड़ाई : इलेक्ट्रॉनिक-स्कूटी से बैग में ले जा रहे थे महाराष्ट्र के 2 युवक, नहीं दिखा पाए बिल

Related Articles

Leave a Reply