छत्तीसगढ़

अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी : माता- पिता ही निकले हत्यारे, जुए की लत ने कर डाला था परेशान

कवर्धा

छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में अंधे कत्ल की गुत्थी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया है। 35 वर्षीय राजू राजपूत की लाश घुघरी कला के खेत मे संदिग्ध हालात में मिली थी। जिसकी सूचना के मिलने बाद मौके पर पुलिस और एफएसएल की टीम पहुंची थी और जांच शुरु की थी। पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतक के माता और पिता जगदीश राजपूत को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों के पास से वारदात में प्रयुक्त बिजली का तार और साड़ी बरामद किया गया है। फिलहाल आगे की कार्रवाई पुलिस कर रही है।

See also  जांजगीर-चांपा : बड़ा खुलासा! किरायेदार सत्यापन में पकड़ा गया ISI स्लीपर सेल का संदिग्ध

मिली जानकारी के अनुसार, सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत मृतक राजू राजपूत जुआ और सट्टा खेलने का आदी था। अब तक वह 10 लाख रुपये से अधिक का राशि हार चूका था। साथ ही उसने सूदखोरों से ब्याज में उधारी ले लिया था। मृतक के पिता ने कुछ लोगो को पैसे देकर उधारी से मुक्ति दिला दी थी। लेकिन कल सुबह अपने पिता से 10 हज़ार रुपये सट्टा खेलने की मांग कर रहे था. मृतक लगातार उनसे मारपीट और गाली गलौच कर रहा था।

See also  VB-G RAM G योजना को लेकर छत्तीसगढ़ में असंतोष, हड़ताल के मूड में 12 हजार मनरेगा कर्मचारी, सरकार के सामने रखीं ये मांगें

खेत में बुलाकर की हत्या

जिससे परेशान होकर आरोपी माता और पिता ने उसे खेत में बुलाया और पहले उसे बिजली का करंट लगाकर घायल किया और फिर साड़ी से गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी दोनों माता से पिता से घटना की पूछताछ की तब आरोपी माता-पिता ने हत्या करना स्वीकार कर लिया। वही पुलिस ने आरोपी माता- पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

शिक्षित युवाओं हैं इसके शिकार

See also  कार्यक्रम से लौट रहे यात्रियों से भरा वाहन पलटा, 35 लोग घायल, कई लोगों को गंभीर चोटें आई

लोगों ने कहा कि, जिले में सट्टे और जुआ अपने चरम पर चल रहा है और इसके खिलाफ पुलिस सख्त दिखाई नही दे रही है। यही कारण पढ़े लिखे युवा बेरोजगार होकर सट्टा और जूए के लत में पड़े हुए हैं। अगर सट्टा जुआ पर कार्रवाई होती तो आज एक पिता को अपने ही दिल के तुकडे को मौत का घाट उतारना नही पड़ता। मृतक राजू राजपूत आज अपने परिवार के बीच मौजूद होता और माता-पिता जेल की जगह अपने घर में होते।

Related Articles

Leave a Reply