छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जैजैपुर क्षेत्र के अनेकों धान खरीदी केंद्रों में भारी अनियमितताएं किसान परेशान

जैजैपुर/शासन प्रशासन द्वारा धान खरीदी को सुचारू रूप से चलाने के लिए महीनों पहले तैयारी की जाती है जिसमें प्रशिक्षण से लेकर कई बैठक आयोजित होती हैं उसके बाद भी खरीदी केंद्र में कई प्रकार की खामियां नजर आती हैं बता दे की जैजैपुर क्षेत्र अंतर्गत झरप , चिस्दा, घिवरा,मलदा,काशीगढ़,आमगांव जैसे कई धान खरीदी केंद्र में खरीदी प्रभारी द्वारा धान को बिना देरी किये सीधा बोरा के द्वारा पलटी किया जा रहा है जबकि होना यह चाहिए कि पहले किसान के धान को ढाला किया जाए फिर उसके उपरांत उसे बोरा में भरकर तौल किया जाए। जबकि यहां इसके विपरीत कार्य हो रहे हैं किसान अपने घर से धान को तौल कर ला रहे हैं और धान का बिना जांच के तुरंत दूसरे बोरे में पलटी कर दिया जा रहा है और खरीदी केंद्र में तौल की फॉर्मेलिटी कर स्टेक लगाया जा रहा है। वही शासन द्वारा निर्धारित मात्रा से किसानों का ज्यादा धान लिया जा रहा है अगर खरीदी केंद्र का अधिकारी निरीक्षण करें तो कई प्रकार की अव्यवस्था पाई जा सकती है। सूत्रों का कहना है कि + यहां 41 किलो 200 से 500 ग्राम घर से तौल कर लाते है। साथ ही अमानक किस्म के धान भी चल जाता है।

See also  छत्तीसगढ़ में भीषण हादसा; अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, 2 की मौत, 18 गंभीर

Related Articles

Leave a Reply