देश

भारत के दुश्मन मसूद अजहर को हार्ट अटैक, जानिए कहां छिपा था जैश सरगना, अब कहां भर्ती?

नई दिल्ली

भारत के दुश्मन मसूद अजहर को लेकर बड़ी खबर है. भारत के मोस्ट वॉन्टेड जैश सरगना मसूद अजहर को हार्ट अटैक आया है. मसूद अजहर अफगानिस्तान के खोस्त प्रांत में छिपा था. यही पर आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के चीफ मौलाना मसूद अजहर को पड़ा दिल का दौरा पड़ा. दौरा पड़ने के फौरन बाद उसे अफगानिस्तान से पाकिस्तान ले जाया गया. मसूद अजहर को अभी कराची के संयुक्त सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अभी उसकी हालत कैसी है, इसे लेकर अपडेट सामने नहीं आया है.

सूत्रों का दावा है कि इस्लामाबाद से हृदय रोग विशेषज्ञ भी कराची पहुंच रहे हैं. आतंकी मौलाना मसूद अजहर को खोस्त प्रांत के गोरबाज इलाके के रास्ते पाकिस्तान भेजा गया था. संभावना है कि उसे जल्द ही रावलपिंडी के सबसे बड़े और सबसे सुसज्जित सैन्य अस्पताल में ले जाया जाएगा. पाकिस्तान ने आतंकी मसूद अजहर को न केवल खुली छूट दे रखा है, बल्कि उसकी आवभगत भी करता रहा है.

See also  पत्नी ने हथियार से अपने पति का ही काट दिया गुप्तांग, पति ने जब खून देखा तो चीख मारते हुए बोला…

1999 में क्यों छूटा था आतंकी मसूद?
आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का फाउंडर मसूद अजहर भारत का मोस्ट वांटेड आतंकी है. सितंबर 2019 में भारत ने अजहर और एक अन्य पाकिस्तानी आतंकवादी, लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक हाफिज मुहम्मद सईद को कड़े आतंकवाद विरोधी कानून यूएपीए के तहत ‘आतंकवादी’ घोषित किया था. दिसंबर 1999 में काठमांडू से कंधार तक की फ्लाइट को हाईजैक किये जाने की घटना में यात्रियों के बदले मुक्त किये गए आतंकी मसूद अजहर ने खूंखार आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद की स्थापना की थी.

कौन है आतंकी मसूद अजहर?
आतंकी मसूद अजहर का जन्म 1968 में हुआ था. उसका पूरा नाम मौलान मसूद अजहर है. उसने पाकिस्तान में बैठकर भारत में कई आतंकी वारदातों को अंजाम दिलवाया है. वह ‘जैश-ए-मोहम्मद’ नाम के आतंकी संगठन का संस्थापक है. यह आतंकी संगठन भारत ही नहीं अमेरिका, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा में भी अपनी आतंकी गतिविधियों को अंजाम दे चुका है. संयुक्त राष्ट्र पहले ही इस संगठन को ब्लैकलिस्ट कर चुका है. लेकिन तमाम लगामों के बाद भी पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में यह आतंकी संगठन सालों से फलता-फूलता आ रहा था. मसूद अजहर अपनी भारत विरोधी गतिविधियों के चलते जाना जाता है. सालों तक पाकिस्तान ने यह मानने से इनकार किया कि मसूद अजहर उसके देश में है. लेकिन हाल ही में पाकिस्तान ने यह मान लिया था कि मसूद अजहर की तबियत खराब है और वो पाकिस्तान में ही है.

See also  छत्तीसगढ़: दस दिन से लापता 11 साल के बच्चे की सिर कटी लाश मिली..

Related Articles

Leave a Reply