छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: ASI की घिनौनी हरकत….घर में खाना बनाने वाली नाबालिग से दुष्कर्म….

राजनांदगांव

जिले के छुईखदान थाना अंतर्गत नाबालिग से दुष्‍कर्म और हत्‍या का प्रयास करने के मामले में थाने के ASI को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि ASI कई दिनों से 15 साल की बच्ची का शोषण कर रहा था। ना‍बालिग को डराने और धमकाने के लिए उसके दोनों पैर भी जला दिए थे। बच्ची के पैर पर जलने के निशान भी हैं। छुईखदान थाना प्रभारी रामेश्वर देशमुख ने बताया, आरोपी ASI नरेंद्र गहीने को गिरफ्तार कर लिया गया है। 14 अगस्‍त को पीड़ित की मां शिकायत लेकर थाने पहुंची थी। 16 अगस्‍त को पुलिस ने FIR दर्ज की और देर रात नरेंद्र गहीने को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि पीड़ित की मां आरोपी पुलिस वाले के घर खाना बनाने का काम करती थी। इसी बीच उसकी बेटी ASI के संपर्क में आई थी।

See also  स्कूलों के प्रार्थना सभा में गूंजेंगी अखबार की सुर्खियां, विद्यार्थियों की दिनचर्या में शामिल हुआ अखबार वाचन

नरेंद्र थाना परिसर में बने सरकारी क्वार्टर में अकेला रहता था। उसने एक महिला को घर का खाना बनाने और बाकी काम करने के लिए काम पर रखा था। पीड़ित की मां पिछले एक साल से नरेंद्र के घर खाना बनाने के लिए आ रही थी। कोरोना काल के समय उसकी तबीयत खराब हो गई। उस समय वो अपनी बेटी को खाना बनाने के लिए भेज दिया करती थी। इस दौरान वह नाबालिग से छेड़छाड़ करने लगा। नरेंद्र ने मौका पाकर नाबालिग से दुष्कर्म किया। साथ ही धमकी दी कि अगर वह किसी को बताएगी तो उसे जान से मार देगा। इसके बाद नरेंद्र अक्सर नाबालिग का शोषण करने लगा। इस दौरान पीड़ित इसका विरोध करती थी, लेकिन आरोपी डरा-धमकाकर हर बार उसे चिप करा देता था। एक दिन आरोपी ने लड़की के दोनों पैर भी जला दिए। इसके बाद पीड़ित ने पूरी कहानी अपनी मां को बताई। बाद में पूरे मामले की लिखित में शिकायत पुलिस में की गई।

See also  पिकअप की टक्कर से युवक की मौत, हादसे के बाद परिजनों और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने किया चक्काजाम

Related Articles

Leave a Reply