जांजगीर चांपा

चिटफंड निवेशकों से 20 अगस्त को भी लिए जाएंगे आवेदन

जांजगीर-चांपा

चिटफण्ड कम्पनियों से धन वापसी के लिए निवेशकों से मोहर्रम पर्व के दौरान 20 अगस्त अवकाश के दिन भी आवेदन लिए जाएंगे। कलेक्टर कार्यालय से जारी पत्र के अनुसार छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा मोहर्रम की अवकाश तिथि में संशोधन किया गया है, जिसके अनुसार 19 अगस्त के स्थान पर 20 अगस्त को मोहर्रम पर्व का सामान्य अवकाश घोषित किया गया है। जारी पत्र में कहा है कि 20 अगस्त को सामान्य अवकाश होने के उपरांत भी चिटफंड कम्पनियों से धन-वापसी के लिए निवेशकों से आवेदन प्राप्त करने के लिए सभी तहसील कार्यालय खुले रहेंगे।

See also  आलू से भरे पिकअप में मिला 50 लाख रुपये; इस तरह से दे रहे थे वारदात को अंजाम, नगदी रकम जब्त

Related Articles

Leave a Reply