छत्तीसगढ़

प्रसव के दौरान नवजात की मौत, नहीं मिला शव वाहन, बाइक से शव लेकर घर गए परिजन

कोरिया

जिले के सोनहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार सुबह एक नवजात की मौत हो गई. इसके बाद परिजनों को नवजात का शव अस्पताल की ओर से थमा दिया गया. अस्पताल की ओर से शव वाहन भी मुहैया नहीं कराया गया. परिजन बाइक से नवजात के शव को लेकर घर गए. बताया जा रहा है कि प्रसव के दौरान नवजात की मौत हो गई.वहीं, नवजात की मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

प्रसव के दौरान हुई नवजात की मौत: पूरा वाकया कोरिया के सोनहत सामुदायित स्वास्थ्य केन्द्र का है. यहां प्रसव के दौरान एक नवजात की मौत हो गई. मौत के बाद परिजनों को शव वाहन नहीं मुहैया कराया गया. परिजन बाइक से मासूम के शव को लेकर घर गए. जब इस बारे में मीडिया की ओर से ड्यूटी में उपस्थित डॉक्टर और स्टाफ से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि आप इस संबंध में बीएमओ श्रेष्ठ मिश्रा से सारी जानकारी ले लीजिए. वहीं, जब खण्ड चिकित्सा अधिकारी श्रेष्ठ मिश्रा को कॉल किया गया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया.

See also  छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल शेखर दत्त का निधन, दिल्ली AIIMS में ली अंतिम सांस

बाइक से शव घर लेकर गए परिजन: इस पूरे मामले में मृत नवजात के परिजनों का कहना है कि अस्पताल की ओर से उनको शव वाहन नहीं दिया गया. 5-6 घंटे के इंतजार के बाद वो बाइक से बच्चे के शव को लेकर घर गए. वहीं, सोनहत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की इस स्थिति से साफ पता चलता है कि वहां की व्यवस्था कितनी लचर है. बता दें कि अक्सर प्रदेश के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र से लापरवाही सहित ऐसे मामले सामने आते रहते हैं. कई मामलों में एक्शन भी लिया जाता है. बावजूद इसके व्यवस्था में कोई खास सुधार नहीं देखने को मिलती.

Related Articles

Leave a Reply