छत्तीसगढ़

बड़ी खबर : प्रिंसिपल समेत 35 बच्चे कोरोना पॉजिटिव, शासकीय इंग्लिश मीडियम स्कूल सील

चिरमिरी

चिरमिरी में भी कोरोना विस्फोट हुआ है. शासकीय आत्मानन्द इंग्लिश मीडियम स्कूल में 35 बच्चे कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. प्रिंसिपल भी कोरोना संक्रमित बताये जा रहे हैं. कलेक्टर और सीईओ ने स्कूल का निरीक्षण किया है. 247 बच्चों की जांच में 35 बच्चे संक्रमित मिले हैं. बच्चों को मेडिसिन किट के साथ होम आइसोलेशन पर भेजा गया है. साथ ही स्कूल को सील कर दिया गया है. कल ही तीन टीचर संक्रमित मिले थे. डीएवी बरतुंगा स्कूल में भी 6 लोग संक्रमित मिले हैं. चिरमिरी में कल 2 कंटेनमेंट जोन बनाये गए हैं.

See also  बिलासपुर में हुई बर्ड फ्लू H5N1 की पुष्टि : शहरभर में प्रशासन ने जारी किया अलर्ट, अंडे की बिक्री पर प्रतिबंध

Related Articles

Leave a Reply