देश

निकाह में दूल्हा पक्ष ने कर दी ऐसी हरकत, रूठ गए मौलवी साहब और टूट गई शादी

जौनपुर

उत्तर प्रदेश के जौनपुर में दूल्हा पक्ष ने शादी में ऐसी हरकत कर दी कि मौलवी साहब रूठ गए. उन्होंने निकाह करवाने से साफ इनकार दिया. दुल्हन पक्ष भी इस हरकत पर बारातियों पर खूब गुस्सा हुआ. दोनों पक्षों में फिर जमकर बवाल मचा. मामला पुलिस तक जा पहुंचा. थाने में कई घंटे तक पंचायत चली. फिर बिना दुल्हन ही दूल्हे को बारात वापस ले जानी पड़ी.

मामला बक्शा थानाक्षेत्र के बरपुर गांव का है. यहां बीती रात आई बरातियों ने डीजे बजाना शुरू कर दिया. इससे लड़की वाले और मौलवी साहब नाराज हो गए. उन्होंने बारातियों से कहा कि डीजे बंद करो. लेकिन बाराती नहीं माने. वो डीजे बजाते रहे. इसके बाद दोनों पक्षों में बहस-बाजी के बाद मारपीट शुरू हो गई. मौलवी साहब भी बिना निकाह करवाए वहां से चले गए.

See also  सड़कें जलमग्न, गाड़ियां डूबीं; कमर तक पानी में लोग जुटा रहे रोजमर्रा के सामान

किसी ने पुलिस को इसकी सूचना दी. पुलिस दोनों पक्ष के कुछ लोगों को थाने ले आई. वहां काफी देर तक दोनों पक्षों में बहसबाजी हुई. इसके बाद दुल्हन वालों ने शादी से इनकार कर दिया. बारात को बिना दुल्हन के ही वापस लौटना पड़ा.

लड़के वाले लाए थे डीजे

पुलिस के मुताबिक, शादी से पहले मौलवी ने कहा था कि डीजे बजेगा तो हम भी नहीं आएंगे. इस पर दोनों पक्षों में दो दिन पहले ही सहमति बनी थी. लेकिन सहमति पर अमल नहीं हो सका. डीजे बजा तो मामला बिगड़ गया. सिकरारा थाना क्षेत्र के बरौली गांव निवासी शकील की शादी बक्शा थाना क्षेत्र के बरपुर गांव निवासी मुस्तफा की बेटी के साथ तय थी. समय पर बारात पहुंची. इसके बाद निकाह की तैयारी शुरू हो गई. तभी लड़के वालों की तरफ से लाया गया डीजे बजने लगा.

See also  जांजगीर: राज्योत्सव 2021...जनसंपर्क विभाग की फोटो प्रदर्शनी का मुख्य अतिथि ने किया अवलोकन...श्री राय ने की प्रदर्शनी की प्रशंसा

वापस लौटी बारात

इस पर कन्या पक्ष के लोगों ने एतराज जताया. दोनों पक्षों में बात बढ़ी तो विवाद थाने पहुंच गया. दोनों पक्षों में असहमति बनने पर एक-दूसरे ने थाने पर ही आपस में सुलह-समझौता कर बिना शादी बरात वापस चली गई.

Related Articles

Leave a Reply