देश

कांस्टेबल की घर में खुदकुशी से मचा हड़कंप

पालघर

महाराष्ट्र के पालघर में मुंबई पुलिस के 47 साल के कांस्टेबल ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस का कहना है कि मामले में एफआईआर दर्ज की गई है. मामले में जांच की जा रही है. इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. वहीं, कांस्टेबल के खुदकुशी से घर में हड़कंप मच गया है.

पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को कहा, कांस्टेबल कैलाश टेकाडे अकेले रहते थे. वे विरार में अपने घर पर खुद को फांसी लगा ली. संदेह है कि उन्होंने दो दिन पहले आत्महत्या कर ली थी. उसका भाई पिछले तीन दिनों से उससे संपर्क करने की कोशिश कर रहा था, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर उसने एक दोस्त को उसके घर आने के लिए कहा.

See also  साइबर सेल ने रैकेट का भंडाफोड़: 8 लड़कियां कॉल कर मर्दों का बढ़ाती थीं उत्तेजना, सेक्स पावर की गोलियां और स्प्रे बरामद, 2021 से चल रहा था फर्जी कॉल सेंटर

इसके बाद, जब दोस्त घर पहुंचा, तो घर का दरवाजा बाहर से बंद था. फिर दोस्त ने अर्नाला सागरी पुलिस को सूचित किया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा और टेकाड़े को छत से लटका हुआ पाया. अधिकारी ने कहा कि कांस्टेबल कैलाश टेकाडे के इस कदम का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है. उन्होंने कहा कि मामले में जांच जारी है.

नोट:- (अगर आपके या आपके किसी परिचित के मन में आता है खुदकुशी का ख्याल तो ये बेहद गंभीर मेडिकल एमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें. आप टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल कर सकते हैं. यहां आपकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए जरूरी परामर्श देंगे. याद रखिए जान है तो जहान है.)

See also  बीच सड़क पर मर्डर… 30 सेकंड में रिंच से प्रेमिका पर किए 15 वार

Related Articles

Leave a Reply