छत्तीसगढ़

मॉर्निंग वॉक पर निकले व्यापारी की मिली जली हुई लाश, इलाके में फैली सनसनी

राजनांदगांव. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में व्यापारी की जली लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस मामले की जांच कर रही. अभी मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है.

जानकारी के मुताबिक, स्टेशन रोड स्थित हरिओम ग्लास के मालिक कमल लहरवानी की जली लाश सुबह-सुबह स्टेडियम के बाजू में संदिग्ध अवस्था में मिली. कमल की उम्र 35 साल बताई जा रही है. परिजनों के मुताबिक, कमल लहरवानी रोज मॉर्निंग वॉक पर जाते थे और स्टेडियम के बाजू में स्थित गौशाला पिंजरा पोल के पास गाय को चारा खिलाते थे. कुत्ते को ब्रेड बिस्किट खिलाते थे.

परिजनों ने बताया, जब कमल लहरवानी मॉर्निंग वॉक के बाद नहीं लौटे तो उनकी खोज चालू की. इस दौरान कमल लहरवानी की लाश स्टेडियम के बाजू में जली हुई अवस्था में मिली. अभी मौत का कारण स्पष्ट नहीं है. पुलिस मामले की जांच में लगी है.

See also  रास्ता भटकी युवती को घर छोड़ने के बहाने ऑटो चालक ले गया सुनसान मकान, फिर लूटी उसकी अस्मिता

Related Articles

Leave a Reply