छत्तीसगढ़रायपुर

कैफे में लगी आग, ऊपर अस्पताल में मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची फायरब्रिगेड की गाड़ी

रायपुर. राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव, तेलीबांधा के सामने स्थित एक कैफे में आज सुबह आग लग गई. सिप एंड बाइट कैफे में आग लगने से धुंआ बाहर आने लगा. जिससे लोगों में हड़कंप मच गया. घटना की सूचना के बाद पुलिस और फायरब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई है. घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र की है.

जानकारी के मुताबिक, तेलीबांधा तालाब के सामने सिप एंड कैफे में सोमवार सुबह आग लग गई. कैफे से बाहर आ रहे धुंए को देखने के बाद लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. जिसके बाद मौके पर पुलिस और दमकल की एक वाहन भी पहुंच गई. आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है. दमकल की वाहन आग बुझाने में जुटी हुई है. दुकान के ऊपर अस्पताल है, आग लगने से हड़कंप मच गया है.

See also  छत्तीसगढ़ : यात्रियों को छोड़कर इंडिगो ने भरी उड़ान, एयरपोर्ट पर हुआ हंगामा

Related Articles

Leave a Reply