छत्तीसगढ़

आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत, एक बच्चे समेत 8 घायल

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले से गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां दोपहर के समय अचानक बदले मौसम ने कहर बरपा दिया। ग्राम पहंदा में बारिश से बचने के लिए एक पुराने आंगनबाड़ी भवन के पास खड़े लोगों पर आकाशीय बिजली गिरी। इस हादसे में एक 26 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना से गांव में मातम का माहौल है।

इस मामले में तहसीलदार राजू पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार को दोपहर लगभग 3 से 3:30 बजे के बीच जब क्षेत्र में अचानक बारिश शुरू हुई, तब ग्राम पहंदा निवासी प्रतीक कोसले (26 वर्ष) और एक बच्चे समेत 8 लोग पुराने आंगनबाड़ी भवन के पास बारिश से बचने के लिए रुके हुए थे। उसी दौरान अचानक तेज गड़गड़ाहट के साथ आकाशीय बिजली वहीं गिर पड़ी। बिजली गिरने की चपेट में आकर प्रतीक कोसले की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सभी बच्चे बुरी तरह झुलस गए।

See also  मिड डे मील बनाने वालों के बुझे चूल्हे,  2 की हुई मौत, सरकार ने 500 रुपए बढ़ाने का दिया भरोसा, संघ ने कहा, ''मरेंगे हटेंगे नहीं''

इस हादसे में जो घायल हुए हैं, उनमें धनी कुमार पिता माधव, विकास बंजारे पिता मोहनलाल बंजारे, सौरभ बंजारे पिता मोहनलाल बंजारे, छविंद्र कुमार बंजारे पिता सुहनलाल बंजारे, विजय कुमार निषाद पिता संतोष निषाद, रुद्र कुमार मांडले पिता पुरुषोत्तम मांडले, मयंक मांडले पिता पुरुषोत्तम मांडले, नवीन कोसले पिता सीताराम कोसले शामिल हैं। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल बलौदाबाजार में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

See also  जांजगीर- चाम्पा जिले में ACB का एक्शन: नायब तहसीलदार और पटवारी 35 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर दीपक सोनी ने तत्काल अधिकारियों को राहत कार्यों में जुटने और घायलों के इलाज की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने मृतक के परिजनों को नियमानुसार सहायता राशि शीघ्र प्रदान करने के निर्देश भी दिए हैं। वहीं कलेक्टर घायलों से मिलने जिला अस्पताल भी पहुंचे हुए हैं। कलेक्टर ने बताया कि सभी घायलों की स्थिति सामान्य है, बेहतर उपचार के निर्देश दिए गए हैं।

See also  जांजगीर चांपा : राजू इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान खाक

Related Articles

Leave a Reply