छत्तीसगढ़

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा भाजपा विधायक का VIDEO, कार्यकर्ताओं का काम नहीं होने पर… 

अभनपुर. भाजपा विधायक इंद्रकुमार साहू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वे अधिकारियों को जरूरत पड़ने पर उल्टा लटका देने की बात कह रहे हैं. वायरल वीडियो 7 जुलाई रथ यात्रा के दिन का बताया जा रहा है.

विधायक इंद्रकुमार साहू अभनपुर स्थित कार्यालय उद्घाटन के अवसर अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान साहू कह रहे हैं कि भाजपा कार्यकर्ता किसी भी अधिकारी के पास जाते हैं तो अपना परिचय नहीं देते हैं. इसके बाद काम नहीं होने पर वापस लौट आते हैं. अगली बार जब कार्यकर्ता अधिकारियों के पास जाएं तो बाकायदा अपना परिचय दें. इसके बाद भी अधिकारी नहीं सुनते हैं तो जरूरत पड़ने पर उन्हें उल्टा लटका दिया जाएगा.

देखें वायरल वीडियो –

See also  वरिष्ठ पत्रकार गोपाल वोरा का 81 वर्ष की उम्र में निधन, मुख्यमंत्री साय ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दी श्रद्धांजलि

Related Articles

Leave a Reply