छत्तीसगढ़रायपुर

केदार कश्यप को मिला संसदीय कार्य मंत्री का प्रभार, नई जिम्मेदारी मिलने पर कही यह बात…

रायपुर। वन एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप को संसदीय कार्य मंत्री का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. नई जिम्मेदारी पर मंत्री ने सदन में पक्ष-विपक्ष को साथ लेकर चलने की बात कही.

मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री ने अतिरिक्त प्रभार मुझे सौंपा है. विधानसभा अध्यक्ष के नेतृत्व में सदन की कार्यवाही को गति प्रदान करूंगा. संयुक्त रूप में अपना पक्ष रखूंगा. विपक्ष के साथी, नेता प्रतिपक्ष, सभी के साथ मिलकर प्रदेश की सबसे बड़ी पंचायत में अपनी बात रखेंगे. अनेक विषय आएंगे, सरकार की ओर से उसका जवाब दूंगा.

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ पूरे मंत्रिमंडल के अयोध्या प्रवास और रामलला के दर्शन पर केदार कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री ने कहा है कि मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों का वहां जाना तय हुआ है. समय क्या रहेगा, यह तय होगा. राम मंदिर दर्शन योजना से पहले से है. लोगों को दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हो ही रहा है.

See also  इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान, दमकल की 3 वाहन मौके पर

Related Articles

Leave a Reply