छत्तीसगढ़

शादीशुदा युवक ने नाबालिग लड़की को बनाया हवस का शिकार, सात माह की गर्भवती होने पर हुआ खुलासा

अभनपुर। शादीशुदा युवक ने नाबालिग लड़की को हवस का शिकार बनाया. लड़की से हुए दुष्कर्म की जानकारी परिजनों को उसके सात माह के गर्भवती होने के बाद पता चला. परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

मामला गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र का है, जहां ग्राम हसदा नंबर 02 का रहने शादीशुदा युवक राधेलाल पिता महेश यादव (22 वर्ष) ने महाशिवरात्रि की रात गांव की एक नाबालिग लड़की को डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया. डरी-सहमी लड़की ने इस बात की जानकारी सात महीने तक किसी को नहीं दी.

इस बीच लड़की का पेट बड़ा दिखने पर परिजनों ने उससे पूछताछ की तो उसने पूरी घटना बयां कर दी. अवाक परिजन पीड़िता को लेकर गोबरा नवापारा थाना पहुंचे और आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करवाई. पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

See also  नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने राज्यपाल को लिखा पत्र, प्रदेश के 14 मंत्रियों में से एक मंत्री को हटाने की मांग

Related Articles

Leave a Reply