छत्तीसगढ़

तेज रफ्तार बाईक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई, दो युवकों की मौत

बतौली। सरगुजा के राष्ट्रीय राजमार्ग 43 में हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, बाइक सवार युवक तेज रफ्तार में थे। तभी काराबेल पुलिया के पास उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वे डिवाइडर से जाकर टकरा गए। यह घटना सीतापुर थाना क्षेत्र की है। 

See also  पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की अंतिम तारीख बढ़ी, अब 27 मार्च तक करें आवेदन

मिली जानकारी के अनुसार, चिरंगा नवानगर निवासी जोसेफ (25) और विकास (23) निवासी नमनाकला अम्बिकापुर के हैं। दोनों सीतापुर दसक्रम कार्यक्रम के लिए आए थे। घर वापसी के दौरान दोनों हादसे का शिकार हो गए। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई वहीं दूसरे युवक ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। फिलहाल सीतापुर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

See also  ज्वैलरी दुकान में घुसे चार दरिंदे, दुकानदार को जमीन पर पटका, महिला के बाल पकड़कर घसीटा; दहला देगा ये मंजर

Related Articles

Leave a Reply