छत्तीसगढ़

बेटे ने पिता के कहने पर अपनी ही माँ को करंट लगाकर फावड़ा से की हत्या, चन्द घण्टो में पकड़ा आरोपियों को

खड़गवां/कोरिया
विश्वनाथ सिंह साकिन सरईपारा थाना खड़गवां द्वारा थाना आकर सूचना दी कि वह घर के बाहर था तभी उसके भाई शीषनाथ सिंह के द्वारा अपनी मां श्रीमती दिल बसिया बाई को शराब के नशे में मारपीट कर कह रहा है कि रात को कहां घूमते रहती हो जिससे मारपीट पर मां के चिल्लाने की आवाज आ रही थी फिर मैं किसी तरह घर के अंदर जाकर देखा तो मेरा भाई शीषनाथ सिंह हाथ में फावड़ा लिया था वहां घर पर मेरे पिताजी भी थे और वहां पर बिजली का खुला तार लटका हुआ था एवं मेरी मां के चेहरे में बिजली करंट से जलने का काला निशान और बाएं पैर में फावड़ा से काटने के निशान दिख रहा था। मेरा भाई शीशनाथ ने मां को बिजली करंट लगाकर व फावड़ा से पैर को काटकर मेरी मां की हत्या कर दिया है।

See also  छत्तीगसढ़ में बिजली बिल भरने में देरी पर अब मासिक पेनाल्टी की जगह चुकाना होगा दैनिक ब्याज

प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 254/21 धारा 302 पंजीबद्ध कर पतासाजी में लिया गया। विवेचना के दौरान थाना प्रभारी विजय सिंह द्वारा कार्यवाही करते हुए हत्या के आरोपी को पकड़ने के लिए टीम बनाया गया एवं रिपोर्ट के कुछ ही घंटे के बाद आरोपी के पकड़ कर थाने लाया गया। आरोपी शीषनाथ सिंह ने मेमोरेंडम कथन में बताया कि उसके पिता शिवपूरन के कहने पर अपनी मां मृतिका दिलबसिया बाई को करंट लगाकर हावड़ा से काटकर हत्या की गई है। जिसपर प्रकरण में आरोपी के पिता का हत्या में शामिल होने पर धारा 109, 34 जोड़ी गई। आरोपीगण शीशनाथ सिंह एवं शिवपूरन सिंह को थाना खड़गवां में दिनांक 6 अगस्त 2021 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया है।

See also  प्रकाश इंडस्ट्री में बड़ा हादसा, 8 फीट ऊंचाई से गिरकर ठेका श्रमिक की मौत

Related Articles

Leave a Reply