छत्तीसगढ़

20 हजार की रिश्वत लेते पटवारी और कोटवार गिरफ्तार, ऋण पुस्तिका के एवज में मांगे थे 90 हजार, ACB ने रंगे हाथों पकड़ा 

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एसीबी ने रिश्वतखोर पटवारी और कोटवार को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि जमीन के एक मामले में 90 हजार रुपये रिश्वत की मांग की गयी थी, जिसमें से पेशगी के तौर पर 20 हजार रुपये लेते हुए आरोपियों को पकड़ा गया है। ये पूरा मामला दुर्ग के पाटन क्षेत्र के रानी तराई का है।

See also  कपड़ा सुखाने के दौरान करंट की चपेट में आए दंपती : पत्नी को बचाने दौड़ा पति, दोनों की चली गई जान

जानकारी के मुताबिक, प्रकाश चंद्र देवांगन ने इस मामले में शिकायत की थी। जिसमें उनकी माता के नाम पर ग्राम सुरपा, पाटन में खेती की जमीन खरीदी गयी थी। जमीन के प्रमाणीकरण व ऋण पुस्तिका देने के लिए पटवारी चिन्मय अग्रवाल ने 90 हजार की मांग की थी। जिसके बाद मामले की शिकायत आवेदक ने एसीबी को कर दी।

See also  राहुल गांधी पहुंचे रायपुर, कांग्रेस नेताओं को देंगे ट्रेनिंग, सत्र को करेंगे संबोधित

बताया गया है कि, पटवारी काफी मान मनौव्वल के बाद 70000 रूपए लेने पर राजी हुआ। जिसमें से प्रार्थी 20 हजार रुपये की व्यवस्था कर पाया। आज 20 हजार लेकर वो पटवारी के पास पहुंचा, उसी दौरान जैसे ही पटवारी चिन्मय अग्रवाल और कोटवार भूषण लाल टेमरी ने 20 हजार रुपये लिया, इसी दौरान एसीबी की टीम ने आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया।

See also  रायपुर सेंट्रल जेल में बंद छात्र ने दिया NEET-UG री-एग्जाम, हाईकोर्ट के आदेश पर विशेष सुरक्षा में पहुंचा परीक्षा केंद्र

Related Articles

Leave a Reply