छत्तीसगढ़बिलासपुर

बिलासपुर में बिजली गिरने से बच्चे की मौत:दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलने गया था

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में कुदरत ने कहर बरपाया है. क्रिकेट खेलने गए बच्चा वापस घर नहीं लौट सका. आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक बच्चे की मौत हो गई. वहीं दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घटना के बाद से क्षेत्र में शोक की लहर है. घटना सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के बन्नाक चौक की है.

जानकारी के मुताबिक, 13 साल का अभिषेक अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलने के लिए बन्नाक चौक के पास पहुंचा था. इस दौरान तेज बारिश और बादल गरजने शुरू हो गई. सभी बच्चे दौड़ते हुए पेड़ के नीचे छिप गए. लेकिन आसमान से मौत बनकर बिजली बच्चों पर गिरी. आकाशीय बिजली की चपेट में आने से अभिषेक की मौत हो गई. इस घटना में दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए हैं.

See also  कथावाचक ने सतनामी समाज के लिए कहे आपत्तिजनक शब्द, लोगों ने किया थाना का घेराव, एफआईआर दर्ज

Related Articles

Leave a Reply