छत्तीसगढ़

तालाब में मिला मानव नर कंकाल, जांच के लिए पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक की टीम, फैली सनसनी…

नगरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के नगरी में एक तालाब में नर कंकाल मिला। इससे इलाके में सनसनी फैल गई है। यह नर कंकाल दो लकड़ी के खूंटे से बंधा हुआ है और उसपर दो सीमेंट का फेसिंग पोल रखा गया है। इस वजह से शव तालाब में डूबा हुआ था। गर्मी के कारण तालाब का पानी कम हुआ तब लोगों की नजर इस पर पड़ी। 

See also  देशभर में पेट्रोल-डीजल महंगा, 3 रुपये लीटर बढ़े दाम, टंकी फुल कराने से पहले चेक करें ताजा रेट

हत्यारे ने हत्या के बाद बड़ी ही चालाकी से लाश को छुपाने के लिए ऐसा किया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। अभी नर कंकाल की पहचान नहीं हुई है। पुलिस के लिए इसकी शिनाख्ति बेहद चुनौतीपूर्ण कार्य है। पहचान के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा। 

See also  रायपुर के कांग्रेस नेता अमित दास का निधन, दोस्तों संग घूमने गए थे कान्हा किसली

Related Articles

Leave a Reply