छत्तीसगढ़

12 नहीं, मारे गए 18 नक्सली : 50 लाख का ईनामी दामोदर उर्फ चोखा राव भी ढेर, 6 शव ले भागे साथी

कांकेर। छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर 2 दिन पहले दक्षिण बस्तर के जंगलों में हुई मुठभेड़ में 12 नहीं बल्कि 18 नक्सली मारे गए हैं। इनमें SCM (सेंट्रल कमेटी मेंबर) दामोदर भी मारा गया है। 12 नक्सलियों के शवों को फोर्स ने और 6 नक्सलियों के शव को खुद नक्सल संगठन के लोग अपने साथ लेकर चले गए। इसकी जानकारी दक्षिण बस्तर जोनल कमेटी के सचिव गंगा ने पर्चा जारी कर दी है। गंगा ने जो पर्चा जारी किया है उसमें लिखा है कि, इस मुठभेड़ में SCM दामोदर दादा, PPCM हुंगी, देवे, जोगा, नरसिंहराव समेत कुल 18 साथी मारे गए हैं।

मुठभेड़ के दौरान मारे गए लीडर दामोदर समेत 6 के शवों को नक्सल लड़ाके अपने साथ ले गए हैं। दामोदर पर 40 से 50 लाख का इनाम घोषित था। नक्सलियों का कहना है कि इस गोलीबारी में पुलिस को भी नुकसान हुआ है। दरअसल, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना राज्य की सीमा पर 3 जिलों की पुलिस ने करीब 48 घंटे तक ऑपरेशन चलाया था।

See also  आनंदमधाम रिसॉर्ट अमरताल अकलतरा हाइवे रोड के पास जाम — पुलिस ने की सख्त कार्रवाई, मैनेजमेंट पर मामला दर्ज

Related Articles

Leave a Reply