छत्तीसगढ़

पूर्व विधायक युद्धवीर सिंह का निधन….22 को जशपुर में होगा अंतिम संस्कार

छत्तीसगढ़ BJP के नेता और स्व. दिलीप सिंह जूदेव के छोटे बेटे युद्धवीर सिंह का महज 39 साल की उम्र में सोमवार तड़के करीब 4 बजे निधन हो गया। वह पिछले कई दिनों से लीवर की समस्या से जूझ रहे थे। उन्हें पहले दिल्ली और फिर बेंगलुरु के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उनका लीवर ट्रांसप्लांट होना था, लेकिन इससे पहले ही उनकी स्थिति बिगड़ गई। उन्हें डॉक्टरों ने वेंटिलेटर पर रखा, पर तमाम कोशिशों के बावजूद जान नहीं बचा सके। युद्धवीर सिंह जूदेव का अंतिम संस्कार 22 सितंबर को किया जाएगा। उनकी अंतिम यात्रा में छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न जिलों सहित देश के अन्य राज्यों से भी लोगों के आने की संभावना व्यक्त की जा रही है। उनका पार्थिव शरीर मंगलवार को सुबह 11 बजे जशपुर पहुंचेगा। बुधवार को सुबह 11 बजे पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए विजय विहार पैलेस से मुक्तिधाम ले जाया जाएगा।

See also  पिता ने 5 साल के बेटे को नहर में डुबोकर मार डाला, पारिवारिक विवाद में उठाया कदम, गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply