कोरबाछत्तीसगढ़

कलेक्टर परिसर में बर्खास्त नगर सैनिक ने की आत्महत्या की कोशिश, सुसाइड नोट में लिखी ये बात

कोरबा. छत्तीसगढ़ के कोरबा कलेक्ट्रेट में गणतंत्र दिवस पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक नगर सेना के जवान  संतोष पटेल ने आत्महत्या की कोशिश की. जवान ने परिसर में ही जहर सेवन कर लिया, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई. आसपास मौजूद लोग तत्काल उसे मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल लेकर आए, जहां फिलहाल उसका इलाज जारी है. जवान के पास से सुसाइड नोट बरामद किया गया है. इसमें आत्मघाती कदम के कारणों का जिक्र है.

See also  खेलते-खेलते निर्माणधीन पानी की टंकी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत

जानकारी के मुताबिक, कुछ दिन पहले जिला सेनानी के खिलाफ महिला सैनिकों ने विशाखा समिति में शिकायत की थी. जिसके बाद उसे सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था. इस कार्रवाई से आहत होकर जवान संतोष पटेल ने सोमवार को यह आत्महत्या का प्रयास किया. पुलिस और प्रशासन के अफसर मौके पर मौजूद हैं.

See also  छत्तीसगढ़ में भीषण हादसा; अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, 2 की मौत, 18 गंभीर

आत्महत्या का प्रयास करने वाले जवान संतोष पटेल के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है, जिसमें उसने डिविजनल कमांडेड और कोरबा कमांडेंट पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है. फिलहाल पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं. बता दें कि इससे पहले राजनांदगांव के एक सैनिक ने भी आत्महत्या की थी.

See also  रायगढ़ में दूसरी बार पकड़ाई अफीम की खेती, लैलूंगा के घटगांव में तीन किसानों के खेतों में मिली अवैध फसल, जांच में जुटी पुलिस

Related Articles

Leave a Reply