देश

दरिंदगी की हदें पार : जेठ ने दो दोस्तों के साथ मिलकर बहू से किया गैंगरेप, प्राइवेट पार्ट में डाली रॉड

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. सरायममरेज थाना क्षेत्र के एक गांव में जेठ ने दरिंदगी की हदें पार कर दी. उसने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर अपनी बहू के साथ गैंगरेप किया. इसके बाद उसके प्राइवेट पार्ट में राॅड डाल दी.

घटना देर रात लगभग एक बजे के आसपास हुई. महिला के मायके के गांव में हुई इस घटना की जानकारी सुबह लोगों ने पुलिस को दी. डायल 112 की पुलिस पहले मौके पर पहुंची, इसके बाद थाने की फोर्स भी पहुंची और महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर अस्पताल भेजा गया. फिर से रेफर किए जाने पर उसे एसआरएन अस्पताल और अंततः मेडिकल जांच के लिए डफरिन अस्पताल भेजा गया.

महिला ने प्रारंभिक पूछताछ में अपने जेठ और दो अन्य अज्ञात लोगों पर आरोप लगाया है. बताया जा रहा है कि पीड़िता इन दिनों अपने मायके सरायममरेज में ही रह रही थी और उसकी शादी उतरांव में हुई है. आरोपी जेठ को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. साथ ही आरोपों के आधार पर सामूहिक दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है.

See also  मंत्रोच्चार के साथ यूपी में पेश हुआ बजट, विकास और योजनाओं पर बड़े ऐलान

Related Articles

Leave a Reply