देश

घूमने के बहाने नाबालिग छात्रा से उसके दोस्त समेत 7 लोगों ने किया गैंगरेप, चार आरोपी गिरफ्तार

छात्रा के दोस्त ने रची साजिश, पीड़िता को छोड़ा सहेली के घर

रांची

झारखंड के रांची के मांडर में 13 साल की छात्रा के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई है. पीड़िता अपने दोस्त के झांसे में आकर घूमने गई थी जहां उससे दोस्त व अन्य छह लोगों ने रेप किया. मामला सामने आने के बाद पुलिस ने छापेमारी कर चार आरोपियों को पकड़ा है. वहीं अन्य आरोपी अभी भी फरार है जिनकी धर पकड़ के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.नाबालिग छात्रा की अपने ही गांव के एक लड़के से दोस्ती थी. घूमने की बात कहकर लड़की का दोस्त उसे सुनसान जगह पर ले गया. जहां पहले से 6 अन्य लड़के मौजूद थे. अन्य लड़कों को देख नाबालिग को संदेह हुआ. उसने दोस्त से कहा कि वह उसे घर पहुंचा दे. आरोपी ने नाबालिग से रिश्ता बनाने की बात कही, इसका विरोध करने पर अन्य आरोपियों ने भी उसके साथ रेप किया. पीड़िता छोड़ देने की विनती करती रही लेकिन दरिंदों ने एक नहीं सुनी और बारी-बारी से उसके साथ रेप किया. नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद आरोपी ने पीड़िता को उसके सहेली के छोड़ दिया. पूरी रात वह डरी सहमी रही और शुक्रवार की सुबह जब अपने घर पहुंची तो घरवाले को अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी . जिसके बाद पीड़िता को परिजन थाने लेकर पहुंचे और केस दर्ज कराया. रांची पुलिस ने मामले में चार आरोपी को पकड़ा है. वहीं अन्य आरोपियों की धर-पकड़ के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. पुलिस ने युवती की मेडिकल जांच करवाई है. रविवार यानी आज सीडब्ल्यूसी में बयान दर्ज किया जाएगा.

See also  छत्तीसगढ़: कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने पर PWD के प्रभारी कार्यपालन अभियंता निलंबित

Related Articles

Leave a Reply