छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने पर PWD के प्रभारी कार्यपालन अभियंता निलंबित

रायपुर

राज्य शासन द्वारा लोक निर्माण विभाग के संभाग क्रमांक-1 बिलासपुर के प्रभारी कार्यपालन अभियंता श्री के.आर. गंगेश्री को वित्तीय वर्ष 2020-21 (माह मई 2020 से जनवरी 2021 तक) में गैर अनुबंध में अत्यधिक व्यय कर अपने कर्तव्य के प्रति लापरवाही एवं शिथिलता बरतने के कारण निलंबित कर दिया गया है। लोक निर्माण विभाग मंत्रालय महानदी भवन से निलबंन आदेश जारी करते हुए कार्यपालन अभियंता श्री के.आर. गंगेश्री का निलंबन अवधि में मुख्यालय कार्यालय मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग जगदलपुर निर्धारित किया गया है। उन्हें निलंबन अवधि में नियमानुसार निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

See also  फर्जी आबकारी अधिकारी बनकर गांव में कर रहे थे उगाही, ग्रामीणों ने घेर कर 4 आरोपियों को पकड़ा, एक फरार

Related Articles

Leave a Reply