छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर जिला पहुंची भीम आर्मी की सामाजिक न्याय यात्रा, रैली निकाल कर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

जांजगीर-चाम्पा। छत्तीसगढ़ में भीम आर्मी द्वारा निकाली जा रही सामाजिक न्याय यात्रा गुरुवार को जांजगीर जिला पहुंची। जहां बड़ी संख्या में कार्यकार्ता शामिल हुए। कचहरी चौक से पैदल यात्रा निकालकर एसडीएम कार्यालय पहुंची जहां अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।

जांजगीर जिला के भीम आर्मी जिला अध्यक्ष कालेश्वर खूंटे ने बताया कि तय तिथि अनुसार सुबह से ही कचहरी चौक में जांजगीर जिला के सभी ब्लॉक से कार्यकर्ता पहुंचना शुरू हो गए था। इस दौरान कचहरी चौक में आयोजित कार्यक्रम को प्रमुखों ने संबोधित किया| इसके बाद कार्यकर्ताओं के साथ में यात्रा कचहरी चौक से एसडीएम को ज्ञापन देने के लिए निकले। इस दौरान रास्ते में पड़ने वाले अंबेडकर चौक पहुंचे| जहां उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और संविधान बचाने की कसमें खाई। इसके बाद यात्रा एसडीएम कार्यालय के लिए रवाना हुई| इस दौरान बड़ी संख्या में भीम आर्मी के कार्यकर्ता हाथों में तख्ती और झंडा लिए मौजूद थे। एसडीएम कार्यालय पहुंचने पर जिला अध्यक्ष द्वारा एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया।

See also  ‘छत्तीसगढ़ महतारी’ हो गईं कॉपीराइट, इस्तेमाल से पहले लेनी होगी अनुमति

बलौदा बाजार हिंसा में हुईं निर्दोष लोगों की गिरफ्तारी के विरोध में भीम आर्मी राष्ट्रीय स्तर का प्रदर्शन रायपुर में करने वाली है। इससे पूर्व भीम आर्मी चीफ ने सांसद चंद्रशेखर आजाद ने छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान स्पष्ट कर दिया था कि इस मामले में जेल में बंद निर्दोषों को तत्काल छोड़ जाए| ऐसा नहीं होने पर वह राष्ट्रीय स्तर का संवैधानिक रूप से आन्दोलन छत्तीसगढ़ में करेंगे। गिरफ्तारी नहीं रुकने पर भीम आर्मी ने यह यात्रा निकाली है जो पूरे छत्तीसगढ़ में चल रही है। आने वाले 31 अगस्त को रायपुर के साइंस कॉलेज में देशभर से भीम आर्मी के कार्यकर्ता जुटने वाले हैं।

Related Articles

Leave a Reply