छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

पुरानी रंजिश में उप सरपंच की हत्या : शराब पार्टी के बहाने वारदात को दिया अंजाम, सरपंच पति समेत 8 गिरफ्तार, ड्रोन से शव की तलाश जारी

जांजगीर-चांपा. 6 सितंबर की रात से लापता करही गांव के उपसरपंच के मामले ने नया मोड़ ले लिया है. उपसरपंच महेंद्र बघेल की शराब पार्टी के बहाने हत्या कर दी गई है. वारदात को पुरानी रंजिश में अंजाम दिया गया है. मामले में पुलिस ने सरपंच पति समेत 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. फिलहाल शव की तलाश के लिए पुलिस और एसडीआरएफ की टीम जुटी है.

See also  चांपा पुलिस का नशे के कारोबार पर प्रहार, महिला आरोपी के पास से लाखों का गांजा जब्त

 जानकारी के मुताबिक, उपसरपंच महेंद्र बघेल 6 सितंबर की रात 10 बजे से लापता था. आसपास ढूंढने और परिचितों से पूछने के बाद भी महेंद्र नहीं मिला तो परिजनों ने बिर्रा थाने में शिकायत दी थी. मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 6 से 7 संदेहियों को हिरासत में लेकर कड़ाई पूछताछ की तो उन्होंने सारा राज उगल दिया.

See also  आकाशीय बिजली का कहर: खपरैल वाले घर में लगी आग, खेत की रखवाली कर रहे किसान की हुई मौत

शराब पार्टी के बहाने मर्डर 

पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने उप सरपंच महेंद्र बघेल की हत्या करने की बात कबूल कर ली. बताया कि उप सरपंच महेंद्र बघेल को शराब पार्टी के लिए स्कूल परिसर बुलाया. कुछ पेग छलकाने के बाद महेंद्र बघेल की गला दबा कर हत्या कर दी गई. बाद में शव और बाइक को नदी मे फेंक दिया. 

See also  शराब भट्ठी हटाने की मांग : ABVP और छात्रों ने NH-30 पर किया चक्काजाम, घंटों जाम में फंसे यात्री, डिप्टी सीएम का काफिला भी रुका

ड्रोन से शव की तलाश 

शव को ढूंढने के लिए करही गांव से लेकर महानदी के अंतिम छोर तक ड्रोन और एसडीआरएफ की मदद ली जा रही है. वहीं हत्या की वारदात से ग्रामीणों में रोष है. पुलिस ने नदी से उपसरपंच की बाइक को बरामद कर लिया है. फिलहाल शव की तलाश जारी है. 

Related Articles

Leave a Reply