छत्तीसगढ़

नाबालिग से गैंगरेप : रिश्तेदार के यहां से घर आ रही थी बच्ची, दरिंदों ने रास्ता रोककर किया सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस हिरासत में 8 युवक

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में विशेष जनजातीय समुदाय की 13 वर्षीय नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने 8 युवकों को हिरासत में लिया है। पूरा मामला नारायणपुर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, 17 फरवरी को पीड़ित नाबालिग अपने रिश्तेदार के यहां से अपनी दीदी के साथ वापस अपने घर आ रही थी। इस दौरान पिकनिक से वापस आते वक्त युवकों ने रास्ता रोककर नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म किया। युवकों की हैवानियत देख पीड़ित की दीदी आरोपियों के चंगुल से किसी तरह छूट कर भागी।

इस घटना को लेकर गांव में बैठक कर मामले को रफा दफा करने की कोशिश की गई थी। जशपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर मामला दर्ज किया गया। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।

See also  पेट्रोल पंप खोलना हुआ आसान : सरकार ने ख़त्म की लाइसेंस अनिवार्यता, कम कागजी कार्रवाई से पंप खोलने की मिलेगी अनुमति

Related Articles

Leave a Reply