देश

प्यार के लिए घर छोड़ा, मंदिर में की शादी, प्रेग्नेंट हुई तो भाग खड़ा हुआ बॉयफ्रेंड; एसपी के सामने बिलख पड़ी युवती

हरदोई

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक युवक द्वारा अपनी पत्नी का जबरदस्ती अबॉर्शन कराने काम का मामला सामने आया है. युवती ने बताया कि वो मध्य प्रदेश के पन्ना जिले की रहने वाली है, अपने प्रेमी के साथ हरदोई जिले में रह रही थी. युवक ने अपने माता-पिता के कहने पर उसका अबॉर्शन कराया था. लेकिन जब वो फिर से गर्भवती हुई तो उस पर अबॉर्शन कराने का दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है.

युवती इस बार अबॉर्शन नहीं कराना चाहती है. उसने इस मामले में पुलिस से शिकायत करने की कोशिश की. कई दिनों तक थाने के चक्कर लगाने के बाद भी उसकी शिकायत दर्ज नहीं की जा रही थी. यहां तक की युवती को थाने के अंदर भी नहीं जान दिया जा रहा था. युवती थाने के बाहर पुलिस अधीक्षक के सामने फफक-फफक कर रोने लगी. अधिकारी ने पुलिस कर्मियों को फटकार लगाते हुए युवती को न्याय दिलाने की बात कही है.

See also  छह मंजिला इमारत ढही; जान गंवाने वालों का आंकड़ा सात हुआ

भागकर मंदिर में की थी शादी
हरदोई के पाली थाने के बाहर फफक-फफक कर रो रही पीड़िता प्रियंका ने बताया कि वह मध्य प्रदेश के पन्ना जिले की रहने वाली है. हरदोई के पाली थाना क्षेत्र के निजामपुर निवासी सूरज ने उसे 2 साल पहले प्यार की जाल में फंसा कर मंदिर में शादी की थी. उसके बाद उसे अपने घर ले आया था. प्यार में शादी से खफा सास-ससुर ने उससे मारपीट कर घर से निकाल दिया था. वह अपने पति के साथ पाली में किराए पर रह रही थी. इस दौरान सास-ससुर के कहने पर उसके गर्भ में पल रहे 3 माह के गर्भस्थ शिशु का दबाव डालकर अबॉर्शन करा दिया गया था. अब उसके पेट में 4 महीने का गर्भ पल रहा है उसके पति सूरज के द्वारा फिर से उसका अबॉर्शन कराने के लिए दबाव डाला जा रहा है. प्रियंका के द्वारा ना मानने पर वह उसे छोड़कर कहीं चला गया है.

See also  बिना लाइसेंस के बाइक चलाने पर 1,500 छात्रों के माता-पिता पर लगा जुर्माना

Related Articles

Leave a Reply