छत्तीसगढ़

शराबी पति को छोड़कर पत्नी चली गई मायके, वियोग में फांसी पर लटका

भिलाई। दुर्ग में एक युवक ने पत्नी वियोग में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पत्नी ने पति को शराब पीने मना किया था, जब वह नहीं माना तो वह मायके चली गई। पत्नी के जाने के बाद पति काफी दुखी रहता था। शनिवार सुबह वह घर में अकेला गुमसुम बैठा हुआ था। जब घर के लोग इधर उधर काम में लग गए तो अपने कमरे में जाकर उसने फांसी लगा लिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और उसके बाद परिजनों को सौंप दिया। भिलाई नगर थाना प्रभारी एमएल शुक्ला ने बताया कि रुआंबाधा आजाद चौक निवासी 30 वर्षीय कोमल देशमुख आदतन शराबी था। आए दिन वह घर में शराब पीकर आता था और पत्नी से झगड़ा करता था। उसकी शराब पीने की आदत से पूरा घर परेशान था। पत्नी ने उसे काफी समझाया और शराब छोड़ने की जिद की, लेकिन उसने किसी की नहीं सुनी। इससे नाराज होकर पत्नी दिवाली के समय बच्चों को लेकर मायके चली गई थी। उसके बाद से कोमल और अधिक शराब पीने लगा और काफी उदास रहने लगा किसी से बातचीत नही करता था।

See also  संजय पार्क में कुत्तों का हमला: 15 हिरणों की दर्दनाक मौत, लापरवाही पर उठे सवाल

जब घऱ के लोग इधर उधर काम पर लग गए तो वह अपने कमरे में गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद उसने गमझा से फांसी का फंदा बनाया और पंखे के सहारे लटक गया। कुछ देर बाद उसका भाई महेश देशमुख पहुंचा तो देखा कि कोमल के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद है। उसने काफी देर तक खटखटाया, लेकिन वह नहीं खोला। इसके बाद महेश छत पर गया और वहां से देखा तो कोमल फांसी के फंदे से झूल रहा था। छत से वह कमरे के अंदर गया। उसने कोमल को फांसी के फंदे से नीचे उतारा। फिर मामले की जानकारी भिलाई नगर पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

See also  शराब की कीमतों में 1 अप्रैल से बदलाव : कांच की जगह प्लास्टिक की बोतलों में मिलेगी

Related Articles

Leave a Reply