छत्तीसगढ़

वाहन पलटने से छह लोगों की मौत, हादसे में 43 लोग घायल, सीएम ने जताया दुृख, सांसद ने जाना हाल

जगदलपुर

जगदलपुर के दरभा थाना क्षेत्र के चांदामेटा के पास शनिवार की दोपहर को एक तेज रफ्तार वाहन पलट गया। इस घटना में छह लोगों की मौत हो गई। वहीं 43 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को बेहतर उपचार के लिए कोलेग के स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम के साथ ही 108 के कर्मचारियों ने घायलों को बेहतर उपचार के लिए भेजा।

जगदलपुर जिले के कोलेंग-चांदामेटा क्षेत्र में हुई दुर्घटना के घायलों का उपचार मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जारी है। शनिवार को हुई दुर्घटना में मौके पर चार व्यक्तियों की मौत हो गई थी, घायलों का प्राथमिक उपचार कोलेंग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में करने के बाद 45 लोगों को मेडिकल कालेज अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया। जिसमें से दो की मौत मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पहुंचने के दौरान हो गई। पांच लोगों को बेहतर इलाज के लिए रायपुर के लिए रात में ही रवाना कर दिया गया है। अभी 38 घायल व्यक्तियों का इलाज डिमरापाल अस्पताल में जारी है। मृतकों में हूंगा की पत्नी बुधरी, सन्ना की पत्नी पायके, देवा, बुको मडकामी, बोधा की पत्नी बुधरी और हुरा सभी चांदामेटा के निवासी हैं।

See also  तालाब से निकले मगरमच्छ के 6 बच्चे : वन विभाग ने सुरक्षित रेस्क्यू कर डैम में छोड़ा

सीएम साय ने जताया दुख
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया और घायलों की जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने घायलों के बेहतर इलाज के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। कलेक्टर हरिस एस ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को घायलों के समुचित इलाज के लिए सभी आवश्यक सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

See also  डायल 112 बनी फरिश्ता! एम्बुलेंस में हुआ प्रसव, मां और नवजात की बची जान

सांसद महेश कश्यप ने घायलों का जाना हाल
जगदलपुर के दरभा क्षेत्र के चांदामेटा से कोलेग जाने के दौरान वाहन पलटने से 6 लोगों की मौत हुई है। साथ ही डिमरापाल अस्पताल में 35 से अधिक लोग घायल अवस्था में भर्ती हैं जिनका उपचार चल रहा है। रविवार को डिमरापाल मेडिकल अस्पताल पहुँचकर बस्तर सांसद महेश कश्यप ने घायल लोगों से मुलाकात कर उनका हाल जाना। अस्पताल में भर्ती घायलों के बेहतर उपचार हेतु सांसद-विधायक ने अस्पताल प्रबंधक सहित मौजूद चिकित्सकों को निर्देश दिया है।

See also  SI के बेटे की मौत : 5 दिन पहले डीजल और कबाड़ चोरों ने की थी पिटाई, समाज ने अंतिम संस्कार को लेकर रखी मांग

Related Articles

Leave a Reply