छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

झोलाछाप बंगाली डॉक्टर गिरफ्तार, गलत इलाज से गर्भवती महिला की हुई थी मृत्यु

जांजगीर-चांपा। नवागढ़ क्षेत्र में एक दुखद घटना सामने आई थी, जहाँ एक झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही के कारण एक गर्भवती महिला की मौत हो होने की खबर सामने आई थी। इस मामले में नवागढ़ पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी बंगाली डाक्टर ध्रुवंतो सिकदार को गिरफ्तार कर लिया हैं.

मृतक महिला की पहचान रूक्मणी कश्यप के रूप में की गई है, जो चार महीने की गर्भवती थी। रूक्मणी का विवाह डेढ़ वर्ष पूर्व ही हुआ था।

See also  रायपुर सेंट्रल जेल में बंद छात्र ने दिया NEET-UG री-एग्जाम, हाईकोर्ट के आदेश पर विशेष सुरक्षा में पहुंचा परीक्षा केंद्र

जानकारी के अनुसार, झोलाछाप डॉक्टर द्वारा दिए गए इंजेक्शन से रूक्मणी की मौत हो गई, जिससे उसकी और उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की जान चली गई। इस घटना के बाद से परिजनों में आक्रोश देखने को मिल रहा है, वहीं परिजनों ने सख्त कार्रवाई और मुआवजे की मांग की है।

See also  राहुल गांधी पहुंचे रायपुर, कांग्रेस नेताओं को देंगे ट्रेनिंग, सत्र को करेंगे संबोधित

स्थानीय प्रशासन पर आरोप लगाया जा रहा है कि वे झोलाछाप डॉक्टरों की बढ़ती संख्या और उनके द्वारा की जाने वाली गलतियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं, जिससे आम जनता को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इस घटना के बाद, इलाके में स्वास्थ्य व्यवस्था की गुणवत्ता और झोलाछाप डॉक्टरों की जांच पर सवाल उठ रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन को तुरंत कार्रवाई करनी होगी ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

See also  जांजगीर-चांपा: स्कूल बसों पर बड़ा एक्शन: 89 वाहनों की जांच, 10 चालकों पर कार्रवाई

Related Articles

Leave a Reply